अरवल – भाजपा के पूर्व विधायक चित्तरंजन कुमार का निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के अलावा अन्य कार्यकर्ताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। विगत कई महीनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इनके निधन से अरवल भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।
इस दुःख की घड़ी में अरवल भाजपा परिवार शोक की लहर में डूब गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, सविता शर्मा, मुन्नी चंद्रवंशी, रामशीष दास, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, गुलशन कुशवाहा, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, संगीता कुशवाहा, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, जय साहू, जिला प्रवक्ता शंकर सहनी सहित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक व्यक्त किया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट