अरवल -जन सुराज पार्टी विस्तार अभियान के तहत रंजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद अरवल सह सदस्य प्रदेश कोर कमिटी, जन सुराज पार्टी, बिहार के द्वारा अरवल प्रखंड अंतर्गत रामपुरवैना एवं रामलगन बिगहा में बैठक आयोजित किया गया। जिसमे सैकड़ों लोग ने सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद्,अरवल रंजय कुमार ने संबोधित करते हुए पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारधारा एवं नीति सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने अपनी बहुमूल्य समय देकर बिहार में भ्रष्टाचार, घूसखोरी, भ्रष्ट परीक्षा नीति भ्रष्ट शिक्षा नीति के विरुद्ध बिहार वासियों को संगठित कर आगे की बढ़ाने की रास्ता बताने का काम कर रहे हैं।
पार्टी एजेंडा के बारे में विस्तार रूप से लोगों को बताया गया। जिसमें लोगों को बताया गया कि सबसे पहले पलायन को रोका जाएगा। बुजुर्ग का पेंशन दो हजार रुपया दिया जाएगा। महिलाओं को सस्ता ऋण मात्र चार प्रतिशत पर दिया जाएगा। 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। किसानो की बेहतर खेती के लिए मनरेगा के मजदूरों से जोड़ा जाएगा।
लोकतंत्र में दिए गए अधिकार को वर्तमान सरकार के द्वारा लाठी तंत्र के माध्यम से आवाज बंद किया जा रहा है ऐसी व्यवस्था को ध्वस्त किया जाएगा। शराबबंदी के नाम पर गरीब गुरबा को गैर कानूनी तरीके से जबरन जेल भेजा जा रहा है इस प्रकार के कानून को ध्वस्त किया जाएगा। वर्तमान बिहार सरकार के द्वारा जनप्रतिनिधियों की अधिकार को छीना जा रहा है उसे पर रोक लगाने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान में मौके पर सुरेंद कुमार, नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
भईया जी की रिपोर्ट