करपी,अरवल : वंशी मण्डल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में मण्डल कमिटी का विस्तार किया गया। शिवजन्म शर्मा, धिरज शर्मा, विकास दास, चित्तरंजन पासवान, मालती देवी, विष्णु कांत तिवारी को मंडल उपाध्यक्ष।राजेश शर्मा, अमरनाथ दुबे, मंत्री गणेश प्रसाद, ललिता देवी, सुभाष चंद्रवंशी, शिवम कुमार, कौशल कुमार सिंह, संतन कुमार को महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी चंद्रावती देवी को दिया गया।
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सभी नव मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ वंशी मण्डल में काम करेंगे और वंशी मण्डल में भाजपा को मजबूत और सशक्त बनाएंगे। मण्डल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने जाति के लोगों का ख्याल रखते हुए मण्डल कमिटी का विस्तार किया है, आशा है आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करेंगे और भाजपा को मजबूत बनाने में संगठन को शक्ति प्रदान करेंगे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट