अरवल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका ,अरवल के सभी जीविका महिला संकुल संघों, ग्राम संगठनों, समूहों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए | जीविका दीदियों द्वारा लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस बीच जीविका दीदियों के द्वारा मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, म्यूजिकल चेयर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली जीविका दीदियों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधकों और प्रखंड मेंटर मुदायिक समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक और अन्य सभी प्रखंड स्तर के कर्मी उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने जीविका दीदियों के द्वारा सामाजिक बदलाव के बारे में बताया गया। भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के बेहतर कार्य करने वाली जीविका दीदियों को पुरुस्कृत किया गया। अरवल जिले के सभी प्रखंडों कुर्था, करपी, कलेर, अरवल, बंशी के कुल-14 जीविका महिला संकुल संघों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी प्रखंडों की जीविका दीदियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और महिला सशक्तिकरण के नारे लगाए गए। प्रभात फेरी में जीविका जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी ने भी भाग लिया। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी, संगीता कुंज (प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण), कुमारी उपासना ( प्रबंधक मानव संसाधन), कुर्था प्रखंड की जीविका दीदी रानी कुमारी और बंशी प्रखंड की जीविका दीदी देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट