करपी,अरवल : प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी आलोक कुमार द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए गया सुधा डेयरी के मनोज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा एक प्रामाणिक उत्पाद लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है। अच्छे सेहत के लिए शुद्धता का पूरा ख्याल सुधा डेयरी रखती है तथा निर्धारित राशि में उत्तम उत्पाद लोगों को दिया जाता है।
आगे उन्होंने बताया कि सुधा का दूध के साथ-साथ सुधा का कई अन्य प्रोडक्ट भी है। आम जनों का सुधा डेयरी पर विश्वास है। प्रखंड कार्यालय परिसर में सुधा का मिल्क पार्लर खुलने से आम जनों को काफी फायदा होगा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न कार्यों के सिलसिले में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में इन्हें कम कीमत पर बेहतर उत्पाद मिलेंगे। जिसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। मौके पर अमरजीत गांधी, नीतीश कुमार तथा रंजन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट