अरवल – कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन अरवल के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंवमी महोत्सव 2025 का आयोजन इंडोर स्टेडियम अरवल में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिला पदाधिकारी अरवल. कुमार गौरव द्वारा द्वोप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जिला पदाधिकारी एवं अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात् अतिथियो का सम्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वसंत ऋतु के आगमन पर हम विद्या, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को पूजा अर्चना करते हैं, क्योंकि वसंत हमे जीवन में नई चीजें शुरू करने की प्रेरणा देती हैं। यह त्यौहार अक्सर समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ा हुआ होता है। इस समय प्रकृति में पेड़, पौधे, घास, फल, फूल, फसलें, पशु, मनुष्य और अन्य जीवित वस्तुओं को पुनर्जीवित करती है। पेड़ों पर नई पत्तियों और शाखाएं आती है और फूल तरोताजा और रंगीन हो जाते हैं।
इस ऋतु में मौसम अनुकूल रहता है, जो लम्बे सर्दियो के बाद शरीर में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है। सास्कृतिक कार्यक्रम में उच्च विद्यालय किजर, पायस मिशन स्कूल, सत एटोनी इटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं मन्नत पब्लिक स्कूल से आगे छात्र एवं छात्राओं एवं स्थानीर कलकारों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई। स्थानीर कलाकारों में राज नन्दनी, गुड्डू कुमार, कुश प्रेमी द्वारा लोक गीत की प्रस्तुति दी गई वहीं शिवांगी वागीश द्वारा कथक डांस की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, अरवल, उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कला सांस्कृति पदाधिकारी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएँ के साथ अन्य उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट