अरवल – 2 मार्च गांधी मैदान पटना में होने वाली बदलो बिहार महाजुटान की सफलता को लेकर अरवल में तैयारी जोरो पर है। पार्टी के सभी नेता गांव– गांव बैठक कर रहे है। अरवल के विधायक कॉमरेड महानंद सिंह , भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र यादव में सोहसा,मसूदा में जन संपर्क कर बदलो बिहार महाजुटान में 2 मार्च को पटना चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव का आह्वान है। पार्टी बिहार के मेहनतकश, वंचित, किसान, युवा, महिलाएं सभी स्कीम वर्कर, अल्पसंख्यक, मजदूर और समाज के हर कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए एकजुट होंगे और संघर्ष करेगा।
सोहसा, मसूदा में काफी संख्या में लोगों ने बात सुनी और इस बदलाव में भारी संख्या में महाजुटान में भाग लेने का संकल्प लिया। सकरी खुर्द में कलेर प्रखंड कमिटी की बैठक में भाग लिया। अरवल के प्रसादी इंग्लिश में कॉमरेड रविंद्र यादव, शोएब आलम, रामकुमार वर्मा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क और कोष संग्रह किया गया। ख़भैनी पंचायत में कॉमरेड गणेश यादव, गोपाल सिंह के नेतृत्व में प्रचार टीम निकाला गया।
भदासी बाजार में कॉमरेड शाह चांद के नेतृत्व में जनसंपर्क कर कोष संग्रह किया गया। नगर में कॉमरेड नन्द किशोर कुमार और रमाकांत टुन्ना के नेतृत्व में जनसंपर्क कर लोगों से महाजुटान में चलने की अपील की। कुर्था में कॉमरेड अवधेश यादव और महेश यादव के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर जनसंपर्क व गांव गांव बैठक हो रही है। वहीं करपी में मिथलेश यादव,उपेन्द्र पासवान,मधेश्वर प्रसाद,देवमंदिर सिंह अपने अपने टीम के साथ गांव बैठक व कोष संग्रह कर रहे है। कॉमरेड राजेश्वरी यादव अपने टीम के साथ वंशी में जनसंपर्क में जुटे हुए है।ये जन आंदोलन का है ऐलान ,बदलो बिहार महा जुटान में अरवल से हजारों की संख्य में भाग लेगी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट