अरवल : प्रखंड कमेटी भाकपा माले अरवल की बैठक पटना में आयोजित महाजुटान की सफलता को लेकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में व्यापक पैमाने पर धांधली एवं भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार चुप्पी साधकर बैठी हुई है जिसके कारण जनता परेशान हो रही है। लेकिन सरकार इनकी समस्या को दूर नहीं कर रही हैं और जनता की पैसा यात्राओं में खर्च किए जा रहे हैं।
बिहार में भाजपा जदयू सरकार प्रगति यात्रा निकाल कर जिले में समीक्षा कर रही है और जनता को घरों में नजर बंद कर दिया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता की अधिकार का हत्या किया जा रहा है जे,पी लोहिया, कर्पूरी जी के विचार रखने वाले मुख्यमंत्री आज के विचारों को कुचलने का काम कर रहै है, जिस तरह से जेपी आंदोलन के बदौलत घोषित आपातकाल को चकनाचूर किए थे आज अघोषित आपातकाल देश में ला दिया गया है जिसका जीता जागता उदाहरण आपको अरवल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में दिखा।
न्याय पूर्ण नए बिहार के लिए जन आंदोलनो का ऐलान बदलो बिहार महाजुटान में 2 मार्च 2025 पटना से ऐतिहासिक गांधी मैदान अरवल से दस हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होगी। हक और अधिकार पर हमले के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया। बैठक में रविंद्र यादव,रामकुमार सिन्हा, शाह शाद, लीला वर्मा, गोपाल सिंह, अशोक यादव, राजदेव राम, जगदीश यादव, सुऐब आलम के अलावे अन्य लोग शामिल थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट