अरवल – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत अरवल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरवल जिले के करपी प्रखंड स्थित बेलखारा पंचायत में जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के साथ संवाद करते हुए दीदियों के द्वारा किये जा रहे विभन्न कार्यों की सराहना किये। जीविका स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 792 लाभार्थियों को 5 करोड़ 70 लाख 40 हजार 879 रूपये, और 3515 स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा वित्तीय समावेशन के तहत 85 करोड़ 85 लाख की राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।
इसके अलावा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीर्णोधार किये गए एक तालाब गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन को हस्तांरित किया गया। इसके साथ साथ अरवल सदर एवं करपी प्रखंड में मनरेगा द्वारा निर्मित जीविका भवन की सांकेतिक चाभी जीविका दीदियों को दी गई और कलेर , बंशी और कुर्था में संचालित जीविका दीदी की लाइब्रेरी की सांकेतिक चाभी भी प्रदान की गई। संवाद के दौरान दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियां बहुत अच्छा कार्य कर रही है। समूह में जुड़ने से महिलाओं में काफी बदलाव आया है, जो आज आपलोगों में देखने को मिल रहा है।
स्टॉल पर जीविका दीदियों के द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद, डालिया, उन वस्त्र, ,आर्टिफीसियल चूड़ी, खिलौना, मसाला, तेल, घी, नमकीन, पोषण आहार, मशरूम , कृषि उद्यमी प्रदर्शित किये गए। इसके अलावा जीविका भवन और जीविका दीदी की लाइब्रेरी के रूप को मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा दीदी की नर्सरी संचालित करने वाली दीदियों के द्वारा नर्सरी भी प्रदर्शित की गई।
स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदी के द्वारा लकड़ी से बनी कलाकृति मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, जीविका राज्य परियोजना प्रबंधक नाजिश बानो , जीविका जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट