अरवल – बेलखारा पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद पटेल के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर बेलखारा बाजार में मूर्ति का अनावरण के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पूर्व एमएलसी अजय कुमार अलमस्त जनता दल प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल दयानंद सिंह अरविंद कुमार पटेल मंजू देवी अमरा पंचायत मुखिया राजेश सिंह मुखिया विनय पटेल के अलावे अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि अरविंद पटेल आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं आज की सभा में शामिल लोगों को देखकर ऐसा अनुभव हो रहा है की उन्होंने जो कुछ भी किया आम लोगों के लिए किया इसीलिए आज भी लोग उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने में अपनी सहभागिता से एहसास करा रहे हैं।
उनके कर्तव्य निष्ठा की कितनी प्रशंसा की जाए शायद कम पड़ जाएगा पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि अरविंद पटेल लगातार 20 वर्षों तक पंचायत के मुखिया रहकर लोगों के लिए समर्पित भावना से काम किया ऐसे व्यक्ति के विचारों को अपनाने की जरूरत है पूर्व एमएलसी अजय कुमार अलमस्त में कहा कि कुछ लोग अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए जीने का संकल्प लेकर कार्य करते हैं पूर्व विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद पटेल आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं उनके पद चिन्ह पर चलकर लोगों की सेवा करने के लिए सीख लेनी चाहिए जनता दल यु के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुखिया जी गरीब असहाय और पीड़ित लोगों के लिए हमेशा कार्य करते रहे उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
पूर्व जिप सदस्य मंजू देवी ने अपने संबोधन में कहीं की मुखिया जी सदैव अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए युगों युगों तक जाने जाएंगे मुखिया विनय पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अरविंद पटेल ने पंचायत और समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित किया अबे अबे मुखिया जी के कर्ज को उतारने की जिम्मेवारी लोगों को है उनके परिवार को इस पंचायत के मुखिया बनाकर हम लोग उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं इस अवसर पर दर्जनों वक्ताओ ने अपने संबोधन में पूर्व मुखिया स्वर्गीय अरविंद पटेल के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहां की उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की जितनी प्रशंसा की जाए वह काम ही होगा।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट