अरवल -दीपावली के पावन अवसर पर अरवल विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सरौती में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर रामपुर चौरम थाना प्रभारी सिंटू कुमार, एवं भास्कर कुमार भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरवल के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर चौरम थाना प्रभारी सिंटू कुमार, एवं भाजपा नेता भास्कर कुमार को आयोजन कर्ता के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सिंटू कुमार ने कहा की दीपावली हमारी पौराणिक पर्व है इस पर्व को हर्षो उल्लास , उमंग के साथ अपने गांव समाज एवं परिवार के साथ उत्साह शांति पूर्वक मनाने का पर्व है ।इस पर्व को जगमगाते मिट्टी के दिया को प्रज्वलित कर सुशोभित किया जाता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा नेता ने अपने संबोधन में बताया की दीपावली की पावन पर्व हमें बहुत तरह के अच्छी संदेश देती है भगवान श्री राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अपने जन्म स्थान अयोध्या वापसी पर इस पर्व को धूम धाम से मनाया गया था।
इस पावन पर्व पर अपने अंदर की बुराइयों को जलाकर और अपने अंदर अच्छाइयों को समाहित करना चाहिए यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देती है दीपावली। इस कार्यक्रम के आयोजन करता न्यू युवा क्लब के युवाओं में काफी उत्साह एवं उमंग से दीपावली के पावन अवसर पर लक्ष्मी पूजा मनाई गई।क्लब के अध्यक्ष दीपक कुमार,सचिव रविरंजन कुमार,वार्ड सदस्य रवि कुमार,प्रीतम कुमार, प्रद्युमन कुमार, बिकु कुमार,सहित सभी सदस्य कार्यकर्म में उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट