By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भाजपा जदयू सरकार में अपराधी व सामंतों के मनोबल बढ़ने का परिणाम है सुनील चंद्रवंशी की हत्या – महानंद सिंह

Swatva
Last updated: September 11, 2024 7:22 pm
By Swatva 475 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल –भाकपा माले नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील चन्द्रवंशी की हत्या के विरुद्ध में अरवल बंद के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता झंडा बैनर लेकर सड़क पर उतरे। बंद के आह्वान पर स्थानीय दुकानदार अपनी दुकान बंद रखें वही एन एच 110 और 139 पर वाहनों का आवागमन ठप रखा गया। मालूम हो की 9 सितम्बर को शाम 6.30 बजे सुनील चंद्रवंशी की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई । कॉमरेड सुनील चन्द्रवंशी की हत्या के खिलाफ़ अरवल जिला बंद किया गया जिसमे भारी संख्या में लोग शामिल हुए दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके बंद की सफलता में अपनी अहम भूमिका निभाई । जिला बंद होने के कारण बाहर से आने वाली सैकड़ों गाड़ी की लंबी कतार लगी रही ।

- Advertisement -

सुबह से ही सैकडों की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर बंद सफल बनाने में लगे रहे । सड़कों पर जत्था में लोग नारे लगा रहे थे । “कॉ सुनील चन्द्रवंशी के हत्यारों को गिरफ्तार करो। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील चन्द्रवंशी की हत्या क्यों ? भाजपा जदयू सरकार जवाब दो ।” के नारे से अरवल गूंज उठा. सुबह से ही भाकपा माले के विधायक महानंद सिंह, जिला सचिव जितेंद्र यादव, राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव, नगर सचिव नंद किशोर ठाकुर, जिला पार्षद शाह शाद, टूना शर्मा , सुएब आलम, लीला वर्मा, राम कुमार वर्मा समेत भारी संख्या में नेता कार्यकर्ता अगुआई कर रहे थे।

जाम स्थल भगतसिंह चौक पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले विधायक महानंद सिंह ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार में दलित-गरीब व समाज के सबसे कमजोर लोगों को कई तरीके से मनोबल गिराने में लगी हुई है। गरीबों के घर बुलडोजर से ढाहकर, शराबबंदी कानून का इस्तेमाल कर गरीबों को जेल में डालकर, सामंती ताकतों के जरिए , गरीबों के पक्ष में खड़ा रहने वाले और संघर्ष करने वालों की हत्या अथवा फर्जी मुकदमा में फसाकर मनोबल तोड़ने में सरकार लगी हुई है। विपक्ष की आवाज और सबसे निचली कतार वाले लोगों के लिए आवाज बुलंद करने वाले नेता कार्यकर्ता को टारगेट किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि माओवादी के नाम पर पर्चा साटकर अपराधी इसको दूसरी ओर मोड़ना चाहते हैं । 2009 से कॉ . सुनील चन्द्रवंशी भाकपा माले के साथ जुड़े हुए थे । कभी भी उनके ऊपर किसी तरह का कोई आरोप माओवादियों के द्वारा नहीं लगाया गया है। बिना किसी गार्ड अथवा हथियार के वे जनता के बीच काम कर रहे थे । इतना दिनों में उक्त संगठन द्वारा किसी तरह का कोई सवाल नहीं किया गया यह बहुत ही साजिश रची गई है । इस घटना में कुछ सफेदपोश भी संलग्न हैं जिसकी गहराई से जांच करने की जरूरत है ।

- Advertisement -

उन्होंने ने कहा कि यदि 10 दिनों में गिरफ्तारी नहीं हुई तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दो दिनों से अपने प्रिय नेता की हत्या किए जाने पर संघर्षरत सैकडों कार्यकर्ताओं व नेताओं को बधाई दी। माले नेताओं ने कॉमरेड सुनील चन्द्रवंशी जिस कार्य को आगे बढ़ाते हुए शहीद हुए हैं उस कार्य को जोरदार सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले जिला सचिव जितेंद्र यादव ने की जबकि संचालन कॉ रविन्द्र यादव ने की। आयोजित बंद में शामिल हजारों लोगों को शाह शाद, सुएब आलम, सुबोध यादव, जयनाथ यादव, टूना शर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद ने संबोधित किया ।

TAGGED: अपराधी, जदयू सरकार, भाजपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?