By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

शपथ के बाद सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे अनंत सिंह और नीतीश के छुए पैर

Amit Dubey
Last updated: February 3, 2026 1:11 pm
By Amit Dubey 28 Views
Share
3 Min Read
अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, शपथ, विधानसभा
SHARE

बिहार विधानसभा से आज एक खास तस्वीर सामने आई। मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज जेल से आकर सदन में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से हाथ मिलाया और फिर सीधे वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास जा पहुंचे। वहां अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर कुछ देर तक उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। विधानसभा में इस वाकये के वक्त मुख्यमंत्री की बगल में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। अनंत सिंह कुछ देर तक नीतीश कुमार के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे तथा दोनों के बीच हल्की बातचीत भी हुई। बताया जाता है कि नीतीश कुमार ने भी मुस्कुराते हुए अनंत सिंह से उनका हालचाल लिया। इसके बाद वे अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जेल में रहने के बावजूद अनंत सिंह को भारी जीत मिली थी।

- Advertisement -

अनंत सिंह आज पूरे सूटबूट में विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने अपने माथे पर लाल टीका लगा रखा था। दरअसल, चुनावों के दौरान मोकामा टाल में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में उनका नाम सामने आया जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और तभी से वे बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव बाद हुए विधानसभा की पहली बैठक में अनंत सिंह विधायकी की शपथ नहीं ले पाए थे। ऐसे में इस बार भी उनकी शपथ को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें शपथ लेने की अनुमति दे दी जिसके बाद वे आज सुबह बेऊर जेल से एक एंबुलेंस में विधानसभा शपथ लेने पहुंचे थे। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह को खराब स्वास्थ्य की वजह से एक एंबुलेंस से जेल से विधानसभा लाया गया था। शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह को फिर से जेल वापस भेज दिया गया। मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने अपने शपथ में हुई देरी की वजह खुद के खराब स्वास्थ्य के कारण होना बताया। वहीं अपनी रिहाई पर उन्होंने कहा कि यह तो माननीय कोर्ट के फैसले पर ही निर्भर है।

TAGGED: अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, विधानसभा, शपथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 
बिहारी समाज
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 
बिहारी समाज
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही…

By Amit Dubey
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
देश-विदेश

WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप और उसकी मदर कंपनी मेटा को कड़ी फटकार…

By Amit Dubey
बजट, अनंत सिंह, शपथ, विधानसभा
देश-विदेश

अनंत सिंह ने ली विधायकी की शपथ, आज 2 बजे पेश होगा बिहार बजट

बिहार विधानसभा में आज मंगलवार का दिन बहुत अहम है क्योंकि आज…

By Amit Dubey

नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज सोमवार को सदन…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?