By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बॉलीवुड एक्टर ने अनंत सिंह को दिया मुंबई का न्योता तो विधायक ने कहा…पहले आप आइए, लिट्टी चोखा खिलायेंगे

Amit Dubey
Last updated: April 25, 2026 12:49 pm
By Amit Dubey 670 Views
Share
3 Min Read
अनंत सिंह, बॉलीवुड, एक्टर, सोनू सूद, मुंबई, न्योता, विधायक, पहले आप,लिट्टी चोखा
SHARE

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया है। इसके जवाब में अनंत सिंह ने भी सोनू सूद को बिहार आकर लिट्टी-चोखा खाने का निमंत्रण दे दिया। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू सूद ने पहले भी कहा है कि वह अनंत सिंह के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हैं और उनके किरदार से अपनी फिल्म के लिए प्रेरणा भी ले चुके हैं। बाहुबली छावि वाले अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं और वे अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।

Contents
दोनों के बीच वीडियो कॉल पर क्या हुई बातअनंत सिंह का बेबाक अंदाज सबसे अलग
- Advertisement -

दोनों के बीच वीडियो कॉल पर क्या हुई बात

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और जदयू विधायक अनंत सिंह के बीच बातचीत का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सोनू सूद उन्हें मुंबई आने का न्योता देते हुए कहते हैं, ‘आइए ना हमारे पास’। इस पर अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कहते हैं कि—’आवेंगे—आवेंगे। इसके साथ ही अनंत सिंह उन्हें बिहार आने का निमंत्रण भी देते हैं और कहते हैं, ‘आप भी आइए, लिट्टी-चोखा खाने’। सोनू सूद ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि मैं भी आऊंगा आपके घर, लिट्टी-चोखा खाने। दोनों ही शख्सियतों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है और तेजी से वायरल हो रही है।

अनंत सिंह का बेबाक अंदाज सबसे अलग

विदित हो कि एक्टर सोन सूद अपने एक पॉडकास्ट में विधायक अनंत सिंह की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। सोनू सूद ने कहा था कि वह अपनी फिल्मों के लिए लगातार लिखते रहते हैं और इस दौरान उन्हें अनंत सिंह का किरदार काफी प्रभावशाली लगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पर्सनैलिटी सबसे अलग है। इस पॉडकास्ट में सोनू सूद ने अनंत सिंह से जुड़ा एक पुराना वीडियो भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस वीडियो में एक रिपोर्टर ने अनंत सिंह से बिहार में बढ़ते मर्डर पर सवाल किया था। इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया था कि अन—ऑर्गनाइज्ड मर्डर को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने आगे कहा था कि अगर अभी हम आपका मर्डर कर दें तो सरकार इसे कैसे रोकेगी? सोनू सूद के मुताबिक अनंत सिंह का यही बेबाक अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है—वह जैसे हैं, वैसे ही खुद को सामने रखते हैं।

TAGGED: अनंत सिंह, एक्टर, न्योता, पहले आप, बॉलीवुड, मुंबई, लिट्टी चोखा, विधायक, सोनू सूद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले बने देश के पहले नेता
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
दीपू लाल के परिजनों ने नारदीगंज चौक पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, शव आने में देरी को ले राजगीर बोधगया रोड को किया अवरूद्ध
बिहारी समाज
लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में मिला, कुख्यात लूटेरा रमेश पटना से गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले बने देश के पहले नेता
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
दीपू लाल के परिजनों ने नारदीगंज चौक पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, शव आने में देरी को ले राजगीर बोधगया रोड को किया अवरूद्ध
बिहारी समाज
लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में मिला, कुख्यात लूटेरा रमेश पटना से गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले बने देश के पहले नेता

पटना/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप…

By Swatva
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
बिहारी समाज

विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

दीपू लाल के परिजनों ने नारदीगंज चौक पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, शव आने में देरी को ले राजगीर बोधगया रोड को किया अवरूद्ध

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और…

By Swatva
बिहारी समाज

लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में मिला, कुख्यात लूटेरा रमेश पटना से गिरफ्तार

नवादा : संगठित अपराध और अंतरराज्यीय लूटकांड के खिलाफ चलाए जा रहे…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?