बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में पटना हाई कोर्ट से मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कल यानि मंगलवार को जमानत मिल गई थी। अनंत सिंह आज बेऊर जेल से बहार आ गए हैं। अनंत सिंह के बाहर आने से उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। अनंत सिंह जेल से बाहर आते ही बिहार विधान सभा चुनाव 2025, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर भी खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि हम चुनाव लडेंगे और नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री रहेंगे उनको कोई रोक नहीं सकता है। वहीँ, उन्होंने तेजस्वी यादव को पहचाने से भी इनकार कर दिया।
अनंत सिंह चर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में पटना के बेउर जेल में बंद थे। सोनू की मां ने मंचमहला थाने में अनंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद से अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद थे और कल ही उनको पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। तो आज जेल से बहार आये और सीधे अपने आवास पर पहुंचे। जहाँ, अनंत सिंह के समर्थकों ने उनका खूब स्वागत किया। वहीँ, बता दें कि अनंत सिंह के जेल से बहार आने के पहले सोनू मोनू को भी जमानत मिली गई थी जिसके बाद वो दोनों भागलपुर जेल से रिहा हुआ थे।
22 जनवरी, 2025 को सोनू और मोनू ने अपने ईट भट्ठा पर मुंशी का काम करने वाले मुंशी मुकेश सिंह पर कथित तौर से 68 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाकर उनके घर में ताला लगा दिया था। जिसके बाद मुकेश सिंह ने अनंत सिंह से मदद की गुहार लगाईं, साथ ही पंचमहला थाना में सोनू-मोनू के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया। इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू मोनू से बात करने नौरंगा गांव पहुँचे। उस दौरान दोनों पक्षों के लगभग सत्तर राउंड फायरिंग हुई। अनंत सिंह ने कोर्ट कहा था कि फायरिंग की शुरुआत सोनू-मोनू गैंग की तरफ से की गई थी। हमलोगों ने बचाव में हवाई फायरिंग किया था।