By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज क्यों मांगूंगा? झकझोर देगा AI इंजीनियर अतुल का ये दर्द

Amit Dubey
Last updated: December 12, 2024 12:20 pm
By Amit Dubey 305 Views
Share
4 Min Read
दर्द, AI इंजीनियर, 80 लाख कमाई, 10 लाख दहेज क्यों, अतुल सुभाष
SHARE

बेंगलुरु में पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ़ घंटे के वीडियो के साथ 23 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने शादी की शुरुआत से लेकर पत्नी से विवाद के बाद खुद पर लगे एक-एक केस और सुसाइड की ओर ढकेलने वाले हर प्वाइंट को विस्तार से समझाया है। वीडियो में जिन तर्कों के साथ अपनी पीड़ा को उन्होंने बयां किया है वह झकझोर देने वाला है।

Contents
80 लाख कमाने वाला 10 लाख रुपये मांगेगा?सारे आरोप बॉलीवुड फिल्म का बेकार प्लॉटJustice Is Due…इसका जिम्मेदार कौन?बेटे के लिए छोड़ा गिफ्ट, 2038 में खोलना
- Advertisement -

80 लाख कमाने वाला 10 लाख रुपये मांगेगा?

AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या करने से पहले अपने लंबे सुसाइ़ड नोट और वीडियो में खुद पर लगे एलिगेशन पर चर्चा करते हुए कई खुलासे किये। उसने लिखा, ‘मुझपर लगा ये आरोप काफी हास्यपद है कि मैंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार से 10 लाख रुपये का दहेज मांगा था। मेरी पत्नी का दावा है कि जब उसने घर छोड़ा था तब मेरी इनकम 40 लाख सालाना थी और बाद में उसने कहा कि मैं साल के 80 लाख कमाता हूं। क्या 40 या 80 लाख कमाने वाला 10 लाख रुपये की मांग करेगा और अपने बीवी बच्चों को छोड़ देगा।’

सारे आरोप बॉलीवुड फिल्म का बेकार प्लॉट

अतुल ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि मुझपर ये भी आरोप लगाया गया है कि मेरी 10 लाख की डिमांड के चलते उसके पिता को हार्ट अटैक हो गया। ये किसी बॉलीवुड फिल्म का बेकार प्लॉट जैसा है। निकिता ने कोर्ट में क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान खुद माना था कि उसके पिता की लंबे समय से तबीयत खराब थी। 10 सालों से एम्स में उनका हार्ट डिजीज और डायबिटीज का इलाज चल रहा है। लेकिन मुझपर और मेरे माता पिता पर हत्या का आरोप लगा दिया गया।

Justice Is Due…इसका जिम्मेदार कौन?

अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से लटककर फांसी लगा ली थी। आत्महत्या के वक्त उसने जो टीर्शट पहनी थी उस पर लिखा था Justice Is Due। इससे अंदाजा लगता है कि उस वक्त उनकी मानसिक दशा कैसी थी। उन्होंने सुसाइड करने से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया, जिसकी वजह से उन्हे सुसाइड करना पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिए अपनी पत्नी, ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर की फैमिली कोर्ट की उस जज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी अदालत में उनका केस चल रहा था। उन्होंने अपने मां-पिता और भाई के लिए भी संदेश छोड़ा है। इसके साथ ही अतुल ने अपने चार साल के बेटे के लिए भी एक मैसेज छोड़ा है।

- Advertisement -

बेटे के लिए छोड़ा गिफ्ट, 2038 में खोलना

AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन्हें साढ़े चार साल के बेटे तक से मिलने नहीं दिया। अपने बेटे के लिए भी उसने आत्महत्या करने से पहले एक गिफ्ट छोड़। वीडियो में उसने कहा कि वह चाहता है कि उसका बेटा 2038 में 18 साल का होने पर इस गिफ्ट को खोले। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनकी आखिरी इच्छा है कि पत्नी बेटे को उनके माता-पिता को सौंप दे ताकि उसे अच्छी वैल्यूज मिल सकें। उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरे माता-पिता उसे बड़े नाज से पालेंगे और उनका भाई भी बहुत अच्छा है।

TAGGED: 10 लाख दहेज क्यों, 80 लाख कमाई, AI इंजीनियर, अतुल सुभाष, दर्द
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पुरुषार्थी और दानी ही संसार में पूजित होते हैं : विधायक
बिहारी समाज
मगही महोत्सव हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
बिहारी समाज
जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह
बिहारी समाज
नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पुरुषार्थी और दानी ही संसार में पूजित होते हैं : विधायक
बिहारी समाज
मगही महोत्सव हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
बिहारी समाज
जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह
बिहारी समाज
नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निशांत कुमार, पोस्टर, पटना, अशोक चौधरी
राजनीति

नीतीश के बाद कौन? पटना में लगे निशांत के पोस्टरों पर अशोक चौधरी ने ये कहा…

राजधानी पटना में आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश और बेटे निशांत कुमार…

By Amit Dubey
नीट छात्रा, मौत, CBI, दिल्ली, SP, पटना, कैंप, कोर्ट, 30 मार्च, मांगी रिपोर्ट
अपराध

नीट छात्रा मामले में अब CBI दिल्ली की एंट्री, SP कर रहे पटना में कैंप…कोर्ट ने 30 मार्च तक मांगी रिपोर्ट

पटना के बहुचर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल नीट छात्रा कांड में अब बड़ा…

By Amit Dubey
शहीद दिवस, वीरता पुरस्कार, प्रेस क्लब, अश्विनी चौबे, नित्या पाठक
देश-विदेश

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शहीद दिवस पर दिये गए वीरता पुरस्कार

पद्म विभूषण आदित्य नाथ झा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आज नई दिल्ली स्थित…

By Amit Dubey
लॉकडाउन, नहीं, अफवाह, केंद्रीय मंत्री, PM मोदी, सभी मुख्यमंत्री, मीटिंग, ईरान युद्ध
देश-विदेश

नहीं लगेगा लॉकडाउन, आज शाम PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग

केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध के कारण देश में लॉकडाउन की अफवाहों…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?