By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

आधुनिक तकनीक, मुक्त ज्ञान स्त्रोत, ई-सामग्री निर्माण से जुड़ें विद्यार्थी : कुलपति

मुख्य अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्घाटन सम्बोधन में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आधुनिक तकनीक, मुक्त ज्ञान स्त्रोत, ई सामग्री निर्माण से जुड़ने एवं योगदान हेतु विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षकों का आह्वान किया

Swatva Desk
Last updated: September 13, 2024 8:55 pm
By Swatva Desk 630 Views
Share
4 Min Read
SHARE

आधुनिक समय में ज्ञान की नई धारा से जुड़ने के लिए बेहद महत्वपूर्ण : डॉ. दिलीप राम

ई-सामग्री निर्माण से ज्ञान के प्रसार में योगदान : प्रो. तरुण कुमार

पटना: पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस— 2024 के निमित्त “हिंदी ई-सामग्री निर्माण एवं कौशल विकास कार्यशाला” का शुभारम्भ पटना विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन में शुक्रवार को किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 200 प्रतिभागियों ने लाइव स्क्रीन के साथ अपनी सक्रिय प्रतिभागिता सुनिश्चित की। इस कार्यशाला के पहले दिन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्घाटन सम्बोधन में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आधुनिक तकनीक, मुक्त ज्ञान स्त्रोत, ई सामग्री निर्माण से जुड़ने एवं योगदान हेतु विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं शिक्षकों का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप राम ने कार्यशाला के लिए आयी दिल्ली की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यशाला न सिर्फ हिंदी विभाग के लिए अपितु पूरे विश्वविद्यालय के लिए आधुनिक समय में ज्ञान की नई धारा से जुड़ने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रो. तरुण कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी के सामने नई तकनीक है जसके माध्यम से वे अपना ज्ञान तो बढ़ा ही सकते हैं साथ ही ई-सामग्री निर्माण कर ज्ञान के प्रसार में अपना बहुमूल्य योगदान भी दे सकते हैं।

Contents
आधुनिक समय में ज्ञान की नई धारा से जुड़ने के लिए बेहद महत्वपूर्ण : डॉ. दिलीप रामई-सामग्री निर्माण से ज्ञान के प्रसार में योगदान : प्रो. तरुण कुमार
- Advertisement -

इस कार्यशाला का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी की तुलना में अंग्रेजी भाषा में विकिपीडिया पर अधिक और उत्तम सामग्री उपलब्ध है। हिंदी में ई-सामग्री का निर्माण हिंदी भाषा-भाषी लोगों के कंधों पर है। विकिपीडिया पर हिंदी में ई-सामग्री का निर्माण एवं संपादन करना आधुनिक समय की मांग है। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विकिपीडिया प्रबंधक डॉ. अजीत कुमार तिवारी ने ‘विकिपीडिया पर ई-सामग्री निर्माण एवं संपादन पद्धति’ पर अपना अपना व्याख्यान दिया। इन्होंने लाइव स्क्रीन के द्वारा विकिपीडिया पर ई-सामग्री निर्माण एवं इसके संपादन की बारीकियों से अवगत करवाया।

कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं

तकनीकी सत्र में डॉ. सत्यम मिश्र ने ‘विकिपीडिया ई-सामग्री निर्माण एवं संपादक पद्धति’ पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इन्होंने विकिपीडिया पर ई-सामग्री निर्माण हेतु पंचशील सिद्धान्तों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने ने भी लाइव स्क्रीन के द्वारा उदाहरण सहित यह बताया कि विकिपीडिया पर क्या नहीं लिख सकते हैं और क्यों। ज्ञान कोश किसी प्रचार का माध्यम नहीं है। यहाँ किसी विषय पर पहले से मौजूद ज्ञान को ई-सामग्री के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। इस पर अपने मौलिक विचार की अभिव्यक्ति नहीं कर सकते हैं। अपनी निजी फ़ोटो नहीं लगा सकते हैं। किसी की भविष्यवाणी नहीं कर सकते। विकिपीडिया ज्योतिषी या भविष्य बताने की जगह नहीं है। यह अखबार नहीं है। विकिपीडिया तटस्थ दृष्टिकोण या निष्पक्ष दृष्टिकोण पर बल देता है। किसी व्यक्ति की निजी राय को तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। तकनीकी सत्र के अंतिम चरण में लाइव प्रयोग के रूप में विकिपीडिया पर हस्ताक्षर करवाने की विधि बताई गई। इस प्रकार पहला दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

TAGGED: Hindi Diwas, Patna University, Vice chancellor
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

पत्रकारिता के अभाव में आदिम युग जैसा हाल: प्रवीण बागी

पटना: पत्रकारिता के अभाव में आधुनिक समाज फिर से आदिम युग में…

By Prashant Ranjan
40, सुतली बम, हथुआ हॉस्टल, PU, रेड, बरामद, 7 छात्र, अरेस्ट
अपराध

PU के हथुआ हॉस्टल में पुलिस की रेड, 40 सुतरी बम बरामद…7 छात्र अरेस्ट

पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के हथुआ हॉस्टल में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

By Amit Dubey
दरभंगा, स्कूल, छात्र, मौत, बस, सड़क, गिरा, बवाल, ड्राइवर, फरार
दुर्घटना

दरभंगा में स्कूल बस से गिरा तीसरी कक्षा का छात्र, मौत के बाद ड्राइवर फरार…बवाल

दरभंगा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एक निजी…

By Amit Dubey
लाइब्रेरियन, भर्ती, टली, LET परीक्षा, देरी
बिहारी समाज

अभी नहीं होगी LET परीक्षा, लाइब्रेरियन भर्ती भी टली

बिहार में लगातार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?