दरभंगा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एक निजी स्कूल की बस से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना है। बताया जाता ही ड्राइवर द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से बस मोड़ने के दौरान बच्चा सीट से उछलकर बस के बाहर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे की पहचान एक निजी स्कूल के तीसरी क्लास के छात्र मोहम्मद समा के तौर पर की गई है। लोगों ने बताया की स्कूल बस की स्पीड तेज होने के कारण जैसे ही ड्राइवर ने बस को मोड़ के पास तेजी से घुमाया, तभी स्कूल का वह छोटा बच्चा बस की सीट से सीधे बस के दरवाजे में टकराते हुए सड़क किनारे जा गिरा। इससे मासूम छात्र के सर में गंभीर चोट लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया।
इधर जैसे ही अपने लाडले के साथ दर्दनाक हादसे की खबर परिजनों ने सुनी, वे बदहवास हो गए। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा एनएच-27 पर हुई है। मृतक छात्र की पहचान मो. चमन के बेटे मो. समा के रूप में हुई है। वह अमन एकेडमी नाम के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि वैन में करीब छह छात्र सवार थे। एनएच-27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर वैन के टर्न लेने के दौरान अचानक एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोग स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
जैसे ही हादसे की सूचना स्कूल पहुंची, स्कूल प्रबंधन के लोग उसे बंद कर पहले ही फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि बस बहुत पुरानी है और बस के ऊपर किसी प्रकार का कोई कन्टेक्ट नंबर भी नहीं लिखा था। बाद में स्कूल का जो भी नंबर लोगों को जानकारी जुटाने पर मिला, वह सभी मोबाइल भी बंद आ रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों और लोगों ने स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जाता है कि हादसे के वक्त बस में और बच्चे भी बैठे थे। उन्हें भी थोड़ी बहुत चोटें आई परंतु उन्हें स्थानीय लोगों ने समय रहते उतार लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग नीचे गिरे बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।