By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

15 करोड़ की सिंगरौली बैंक डकैती कांड के मास्टरमाइंड को बिहार में दबोचा

Amit Dubey
Last updated: April 18, 2026 5:01 pm
By Amit Dubey 218 Views
Share
2 Min Read
सिंगरौली, बैंक डकैती, 15 करोड़, मास्टरमाइंड, बिहार, दबोचा
SHARE

बीते दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली हुई 15 करोड़ की भीषण बैंक डकैती कांड में पुलिस को आज शनिवार को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब इस कांड के मास्टरमाइंड को बिहार से दबोच लिया गया। इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल एक बदमाश को मध्य प्रदेश और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस कांड के अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस डकैती ने पूरे मध्य प्रदेश को हिला कर रख दिया है और अब पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Contents
बिहार से पकड़ा गया एक आरोपीआरोपियों पर 50 हजार इनाम
- Advertisement -

बिहार से पकड़ा गया एक आरोपी

सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि डकैती में शामिल एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस की एक विशेष टीम ने अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक, कुल 10 टीमें बनाई गई हैं जो अलग-अलग राज्यों में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि एक अन्य आरोपी झारखंड में छिपा हुआ है और उसे भी जल्द दबोच लिया जाएगा।

आरोपियों पर 50 हजार इनाम

पुलिस ने फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार छापेमारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 12:50 बजे की है। बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में पांच नकाबपोश और हथियारबंद बदमाश घुस आए। बैंक में उस समय सामान्य लेन-देन चल रहा था। अचानक हुई इस घटना से बैंक के कर्मचारी और ग्राहक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया और 15 करोड़ लूटकर चलते बने।

TAGGED: 15 करोड़, दबोचा, बिहार, बैंक डकैती, मास्टरमाइंड, सिंगरौली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए

नवादा : खुद्दारी क्या होती है? यह कोई मोहम्मद नाफीस से सीखे।…

By Swatva

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी

अरवल - जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित…

By Swatva
बिहारी समाज

सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण

अरवल - मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा पंचायत स्तर पर 19 मई,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?