By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

11 जून : नवादा की मुख्य खबरें

Swatva
Last updated: June 11, 2024 12:06 pm
By Swatva 498 Views
Share
4 Min Read
SHARE

लो वोल्टेज व लचर विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पावर ग्रीड का घेराव

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड में इन दिनों लचर विद्युत व्यवस्था एवं लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता अब सड़क पर आंदोलन करने को विवश हो गए हैं। सोमवार को रानीबाजार गांव के ग्रामीणों ने एक बार फिर पावर ग्रीड पहुंचकर जमकर बवाल काटा। पूर्व में दिए गए आश्वासन के बावजूद कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे, जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए।

Contents
लो वोल्टेज व लचर विद्युत आपूर्ति से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पावर ग्रीड का घेरावगर्मी के कारण विद्यालय में महिला सफाईकर्मी हुई बेहोशआदेश का पालन करना प्रभारी हेड मास्टर को पड़ा भारी
- Advertisement -

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता हमेशा ड्यूटी से फरार रहते हैं, जिसके कारण जानबूझकर मनमाने ढंग से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा सोमवार को 11 बजे दिन में विद्युत कार्यालय आकर अपना पक्ष रखने को कहा था, परंतु यहां पहुंचने पर कार्यालय में ताला लटका पाया गया, जिससे अधिकारियों से बात नहीं हो सका। ग्रामीणों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि विद्युत व्यवस्था में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ तो बाध्य होकर आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।

गर्मी के कारण विद्यालय में महिला सफाईकर्मी हुई बेहोश

नवादा : इन दिनों जिले में गर्मी पूरे शबाव पर है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कमने का नाम नहीं दे रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आए दिन कहीं न कहीं अप्रिय घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

सोमवार को भी जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल के एक विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी भीषण गर्मी की चपेट में आकर बेहोश हो गई। आनन-फानन में ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर विद्यालय परिसर में ही उनका इलाज किया गया।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के दरावां पंचायत के अफरडीह मध्य विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी सोनी देवी अचानक भीषण गर्मी से बेहोश हो गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक द्वारा उनका इलाज किया गया। बता दें कि इस विद्यालय में पानी की काफी किल्लत है, जिससे विद्यालय में कार्यरत शिक्षक तथा रसोईया सहित विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आदेश का पालन करना प्रभारी हेड मास्टर को पड़ा भारी

नवादा : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का आदेश पालन करना शिक्षिका को महंगा पड़ गया । स्कूल में ही शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी गई । मामला अकबरपुर प्रखंड के पंचगामा उत्क्रमित विद्यालय का है जहां स्कूल में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निरंजू कुमारी ने लगाया है। नेमदरगंज थाने में आवेदन देकर गांव के संतशरण सिंह, संजू सिंह, डेजी कुमारी और चंद्रभूषण सिंह पर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

आवेदन में प्रधानाध्यापिका ने कहा कि वह स्कूल पहुंचकर कार्यालय में अपना काम कर रही थी। इसी दौरान पूर्व प्रभारी संजू कुमारी ने कुछ लोगों को स्कूल बुलाया, वे लोग स्कूल पहुंचकर कागजों को इधर-उधर फेंक दिया। मना करने पर मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे साथ ही डंडे से पिटाई की, जिसमें मेरा पैर टूट गया। बचाव के लिए जब अपने भाई संजय कुमार को बुलाया, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। स्कूल आने वालों के हाथों में पिस्तौल भी था।

उन्होंने कहा कि लगभग 70 बच्चे का नाम जो लोग स्कूल नहीं आते थे हटा दिया गया है और इसी के गुस्सा में आकर इन लोगों के द्वारा मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांचोंपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: 11 जून : नवादा की मुख्य खबरें
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता

- विरोध करना पड़ा महंगा नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहारी समाज

“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”

Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राजनीति के…

By Swatva
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey

जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

- तेयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई नवादा : जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?