नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बाजार प्रखंड कार्यालय के पीछे किराये पर रहने वाली महिला ने शराबी पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया पूनम देवी का आरोप है कि पति जयनाथ कुमार आये दिन शराब पीकर मारपीट करता रहता है। हद तो तब हो गयी जब मकान मालिक के साथ गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे।
विवश होकर डायल01120 को सूचित किया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें इसके पूर्व भी पत्नी की शिकायत पर एक पति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
भईया जी की रिपोर्ट