अरवल – भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के द्वारा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के मार्गदर्शन में जिला कमिटी का विस्तार किया गया।इसके तहत जिला उपाध्यक्ष के दायित्व पर सविता शर्मा, रामशीष दास, गिरेन्द्र कुमार, सुनीता सिन्हा, संजीत सिंह, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, ग़ुलशन कुशवाहा, मुन्नी चंद्रवंशी, जिला महामंत्री के दायित्व पर संजीव कुमार, जितेश सिंह, संगीता कुशवाहा, जिला मंत्री के दायित्व पर राहुल वत्स, नीतीश पासवान, मीरा सिंह, अमृत राज उपाध्याय, प्रिया कुमारी, टोनू मिश्रा, सोनी कुमारी, जय साहू, जिला कोषाध्यक्ष के दायित्व पर कुन्दन पाठक को मनोनीत किया गया। कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार को मनोनीत किया गया।
इस घोषणा के पश्चात जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सभी नव मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ अरवल में काम करेंगे और अरवल भाजपा को मजबूत और सशक्त बनाएंगे। हमने सभी जाति धर्म के लोगों का ख्याल रखते हुए जिला कमिटी का विस्तार किया है, जिला कमिटी के विस्तार में महिलाओं की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो इसकी भी चिंता करते हुए महिलाओं को भी दायित्व दिया है और आशा है आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करेंगे और भाजपा को मजबूत बनाने में संगठन को शक्ति प्रदान करेंगे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट