By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

अब भी कायम है मोदी मैजिक

मोदी में अपनी छवि देखने लगे लोग

Parag Parashar
Last updated: May 4, 2024 4:08 pm
By Parag Parashar 588 Views
Share
5 Min Read
मोदी में अपनी छवि देखने लगे लोग
SHARE

मोदी में अपनी छवि देखने लगे लोग

- Advertisement -

अब भी कायम है मोदी मैजिक

पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के अधिकार की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले बिहार और झारखंड के मतदाताओं से पीएम मोदी ने साीधा संवाद किया। उन्होंने भारत के इस बहुसंख्याक मतदाताओं से स्वयं को जोड़ते हुए कहा कि ‘‘मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। मैंने गरीबी को जीया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है… ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो… जिसने मां को धुंए में खासते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते। जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोते नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब विशाल जनसभा में शामिल लोगों के चेहरे बता रहे थे कि मोदी का जादू कायम है। लोगों के हावभाव बता रहे थे कि लोग मोदी में अपनी छवि देख रहे हों।
उन्होंने कहा-‘‘आज मैं पलामू को बधाई देने के साथ ही आपको सतर्क करने भी आया हूं। मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है, मोदी आपके जीवन में खुशहाली लाना चाहता है लेकिन कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदात पर पड़ गई है। कांग्रेस हो या जेएमएम हो, उनको और कुछ नजर ही नहीं आता है।

- Advertisement -

कांग्रेस ने अभी अपना घोषणापत्र निकाला है और बेईमानी देखिए वे कह रहे हैं कि आपका एक्स-रे करेंगे। कितनी जमीन है, घर कहां है, कितने कमरे हैं, घर में सोना है कि नहीं है, चांदी है कि नहीं है, मंगलसूत्र है कि नहीं है, जांच करवाएंगे और फिर उसमें से कुछ हिस्सा आपसे छीन लेंगे और आपसे वो लेकर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। क्या आप आपकी पूंजी छिनने देंगे?…‘‘
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक वो स्थिति थी जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। ‘बचाव-बचाव‘ चिल्ला रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है…

उन्होंने कहा ‘‘आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया, ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गई थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-छक्। की सरकार बनाई और आपके इस एक वोट की ताकत का परिणाम क्या हुआ? आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रहीं, इंतजार करती रहीं, लाखों लोग शहीद होते रहे। 500 साल लंबा अविरत संघर्ष चला। शायद दुनिया में इतना लंबा अविरत संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत देखिए… 500 साल तक अनेक पीढ़ियां बीत गईं, लेकिन जो काम नहीं हुआ वो आपके एक वोट से, आज राम मंदिर बन गया।

- Advertisement -

पराग पराशर की रिपोर्ट

TAGGED: #loksabhachunav, #pmmodi, #RAHULGANDHI, Barh news, पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

पकरीबरावां में स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

नवादा : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के पकरीबरावां- प्रखंड मुख्यालय में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?