By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ललन सिंह, बृजभूषण, साधु यादव…अनंत की बेटी की शादी मेें और कौन-कौन पहुंचा?

Amit Dubey
Last updated: November 25, 2026 2:55 pm
By Amit Dubey 5 Views
Share
3 Min Read
शादी, ललन, बृजभूषण, साधु यादव, अनंत, बेटी, शिवांगी
SHARE

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज होने वाली शादी की रस्में शुरू हो गईं हैं। शादी में मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। सबसे पहले आज दिन में केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह पहुंचे। उनसे पहले लालू यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव भी अनंत सिंह की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके बाद यूपी भाजपा के बड़े नेता और बाहुबली की शख्सियत रखने वाले ब्रजभूषण शरण सिंह अपने हेलीकॉप्टर से इस शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। साधु यादव ने कहा कि शिवांगी बिहार की बेटी है और उसकी शादी हो रही है जो बहुत खुशी की बात है। इसबीच आज अनंत सिंह के गांव नदावां में दिन के 2 बजे के करीब घोड़ों की रेस भी शुरू हो गई जिसमें जीतने वाले को थार गाड़ी इनाम में देने की घोषणा की गई है।

Contents
लैंड किया बृजभूषण का हेलीकॉप्टरघोड़ों की रेस शुरू, थार मुख्य आकर्षण
- Advertisement -

लैंड किया बृजभूषण का हेलीकॉप्टर

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पटना से ही सटे बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश से हो रही है। ऋषिकेश की पढ़ाई-लिखाई अमेरिका से हुई है और वो अमेरिका में ही नौकरी करते हैं। अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 बीघे में पंडाल, हेलीपैड और 30 स्टॉल लगाए गए हैं। आज शादी कार्यक्रम से पहले दिन के 2 बजे के करीब घुड़दौड़ का आयोजन शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों के अलावा दूसरे राज्य के घोड़े और घुड़सवार भी हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि घुड़दौड़ का पहला इनाम यानी चमचमाती थार गाड़ी मैदान में पहुंच चुकी है। नदावां में घुड़दौड़ के लिए विशेष रेस ट्रैक तैयार किया गया है।

घोड़ों की रेस शुरू, थार मुख्य आकर्षण

इधर अनंत सिंह की बेटी की शादी के दिन आज बुधवार को नदावां में लोगों के आने का तांता लगा हुआ है। दोपहर बारह बजे तक एक लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि यहां लोगों के पानी पीने के लिए 2 हजार से अधिक नल लगाए गए हैं। शासन-प्रशासन के अलावा हजारों की संख्या में यहां निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं। शादी में आम लोगों और समर्थकों के भोजन के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। इसके लिए 10-10 बीघे के तीन बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा चार से पांच पंडालों में भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मेन्यू में स्टार्टर से लेकर मुख्य भोजन तक करीब 150 से अधिक आइटम रखे जाने की तैयारी है। करीब 500 हलवाई और कारीगर भोजन तथा मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। शादी का मुख्य कार्यक्रम रात में होगा। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे भव्य मंच पर रात 9 बजे शिवांगी और ऋषिकेश एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे।

TAGGED: अनंत, बृजभूषण, बेटी, ललन, शादी, शिवांगी, साधु यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छठ, महिलाएं, सिंदूर, भद्दा, कमेंट, यश माहेश्वरी
कौन है छठ पर महिलाओं के सिंदूर के बारे में भद्दा कमेंट करने वाला यश माहेश्वरी?
देश-विदेश बिहारी समाज वायरल संस्कृति
आरा, जयमाला, धांय-धांय, 2 युवक, हत्या, मौसी, बेटी, शादी
आरा में जयमाला के बाद धांय-धांय, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
नीलम देवी, डांस, अनंत, पत्नी, बेटी, शादी, वीडियो, वायरल
बेटी की शादी में अनंत सिंह की पत्नी का गजब डांस, वीडियो वायरल
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
आकाश यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप, अनुुष्का, राजद, लालू
तेजस्वी नहीं चाहते थे कि तेज प्रताप चुनाव जीतें, आकाश यादव ने और क्या-क्या खोले राज?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठ, महिलाएं, सिंदूर, भद्दा, कमेंट, यश माहेश्वरी
कौन है छठ पर महिलाओं के सिंदूर के बारे में भद्दा कमेंट करने वाला यश माहेश्वरी?
देश-विदेश बिहारी समाज वायरल संस्कृति
आरा, जयमाला, धांय-धांय, 2 युवक, हत्या, मौसी, बेटी, शादी
आरा में जयमाला के बाद धांय-धांय, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
नीलम देवी, डांस, अनंत, पत्नी, बेटी, शादी, वीडियो, वायरल
बेटी की शादी में अनंत सिंह की पत्नी का गजब डांस, वीडियो वायरल
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
आकाश यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप, अनुुष्का, राजद, लालू
तेजस्वी नहीं चाहते थे कि तेज प्रताप चुनाव जीतें, आकाश यादव ने और क्या-क्या खोले राज?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
छठ, महिलाएं, सिंदूर, भद्दा, कमेंट, यश माहेश्वरी
देश-विदेश

कौन है छठ पर महिलाओं के सिंदूर के बारे में भद्दा कमेंट करने वाला यश माहेश्वरी?

छठ में बिहार की महिलाओं द्वारा नाक से मांग तक लगाई जाने…

By Amit Dubey
आरा, जयमाला, धांय-धांय, 2 युवक, हत्या, मौसी, बेटी, शादी
अपराध

आरा में जयमाला के बाद धांय-धांय, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या

आरा में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान जयमाला की रस्म…

By Amit Dubey
नीलम देवी, डांस, अनंत, पत्नी, बेटी, शादी, वीडियो, वायरल
देश-विदेश

बेटी की शादी में अनंत सिंह की पत्नी का गजब डांस, वीडियो वायरल

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की आज…

By Amit Dubey
आकाश यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप, अनुुष्का, राजद, लालू
देश-विदेश

तेजस्वी नहीं चाहते थे कि तेज प्रताप चुनाव जीतें, आकाश यादव ने और क्या-क्या खोले राज?

लालू परिवार में विरासत का पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?