नवादा : जिले की वारिसलीगंज नगर पर्षद क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी के पास युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद गोली चली, जिसमें गौरक्षणी मुहल्ला के दो युवकों के पैर में गोली लगी, जिन्हें परिजन इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर आये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष एवं पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी तथा पंकज कुमार सैनी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

गौरक्षणी मुहल्ला निवासी मुन्ना राम का 24 वर्षीय पुत्र अमन कुमार से किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह ठाकुरबाड़ी निवासी शंभु पाठक के पुत्रों से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद देर शाम को दोनों युवकों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच गोली चलने से अमन कुमार (24 वर्ष) तथा अखिलेश कुमार (26 वर्ष) घायल हो गये।
जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। बाद में एसडीपीओ पकरीबरावां सुजय विद्यार्थी तथा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट

