नवादा : जिले के हसुआ थाना क्षेत्र के मटुकबिगहा गांव के बधार में पेड़ से लटकता अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ जब अहले सुबह ग्रामीण शौच के लिए बधार की ओर गये तभी पेड़ से लटकते शव पर नजर पड़ते ही गांव में सनसनी फ़ैल गयी।
सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रीत कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित सदर अस्पताल में रखा गया है।
शव कहां का है, मामला हत्या या आत्महत्या का है इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल शव बरामदगी की सूचना जिले के सभी थानों को पहचान के लिए भेजा गया है।
भईया जी की रिपोर्ट