नवादा : दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने वृहद आश्रय गृह, बुधौल पहुंचकर वहां रह रहे बालक-बालिकाओं के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बालक-बालिकाओं के साथ दीप प्रज्वलित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों के साथ पटाखे छोड़े तथा उन्हें मिठाइयां एवं उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें स्नेह एवं प्रोत्साहन दिया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर अमित अनुराग, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी रितेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट