नवादा : दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमन ने नगर मध्य विद्यालय के अंबेडकर मैदान महादलित टोला पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पौधारोपण कर की गई। इसके उपरांत दोनों पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों के साथ पटाखे छोड़े गए तथा मिठाइयां वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों एवं बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री अमित अनुराग, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अमरनाथ कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद श्री समीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में महादलित टोला के स्थानीय लोग एवं बच्चे उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट