– फिल्म अभिनेता सागर इंडिया, नए बच्चों को देंगे उड़ान
नवादा : चौखट संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला का आयोजन सोमवार से आरंभ होगा। जिले में नई प्रतिभा को मौका देने के लिए शुरू हो रहे तीन दिवसीय कार्यशाला में थिएटर और रंगमंच के अभिनेता, निर्देशक, बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखायेंगे। बॉलीवुड फिल्म के कई अभिनेता जिले के बच्चों को अभिनय के बारे में अपने-अपने अनुभव और अभिनय के क्षेत्र में रोजगार के अवसर कैसे इस क्षेत्र में अपना करियर बनाएं आदी की जानकारी देंगे।
बॉलीवुड फिल्म अभिनेता जिले से ही निकालकर बॉलीवुड और रंगमंच में अपने सफ़र की ओर अग्रसर है। वर्कशॉप में 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं और अपनी अभिनय प्रतिभा को निखार सकते हैं। जिले के जिला परिषद अध्यक्ष आवास परिसर में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौखट संस्था के सचिव सागर इंडिया ने इस वर्कशॉप की जानकारी दी। तीन दिवसीय वर्कशॉप में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 2 सत्रो में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पहले सत्र में स्टेज एक्टिंग, और दूसरे सत्र में सिनेमा एक्टिंग। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस वर्कशॉप में ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग ले रहे हैं। वर्कशॉप म्यूजियम के बगल में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी की आवास में होना है। 9,10,11 नवंबर को यह वर्कशॉप होगा। जो भी बच्चे इस वर्कशॉप में भाग लेना चाहते हैं वे 9 नवंबर को सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।
बता दें चौखट संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था द्वारा कार्यशाला के माध्यम से अभिनय सीख चुके बच्चे जिले से निकलकर सिनेमा तक का सफर तय कर चुके हैं। कई बच्चे इसी तरह के वर्कशॉप से निकलकर अभिनय को अपना कैरियर बना चुके हैं। संस्था का यह प्रयास अभिनय में करियर बनाने वाले नए बच्चों के लिए बेहद ही सार्थक पहल है। जो भी बच्चे इस वर्कशाप के बारे में जानकारी चाहते हैं वह इस नंबर पर संपर्क कर मोबाइल 7004724716 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अभिनय कार्यशाला में अभिनय के प्रकार, अभिनय में रोजगार के अवसर, रंगमंच अभिनय, सिनेमा अभिनय, अभिनेता की तैयारी आदि अभिनय से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
भईया जी की रिपोर्ट