नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने शराब के विरुद्ध सर्जिकल अटैक किया है। सर्जिकल अटैक के अच्छे परिणाम सामने आये हैं। 285 लीटर शराब के साथ शराब ढोने के प्रयोग में लायें जा रहे तीन मोटरसाइकिल जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है। दो जंगल का लाभ उठा मोटरसाइकिल व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सुरजनगर के पास जंगल से आने वाले रास्ते पर से तीन मोटरसाइकिल सहित करीब 285 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस क्रम में एक व्यक्ति रोहित कुमार, पिता नरेश राजवंशी सा0- जेपी नगर, थाना थाली, को गिरफ्तार किया। दो व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में थाना काण्ड संख्या 553/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें गोविंदपुर व थाली थाना क्षेत्रों के जंगलों में व्यापक पैमाने पर शराब निर्माण व बिक्री का धंधा पुलिस की मिलीभगत से किया जाता है। प्रतिदिन रात तो रात दिन के उजाले में शराब की बड़ी खेप कारोबारियों तक मोटरसाइकिल से पहुंचायी जा रही है बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी है मानों न कुछ जानती या देखती हो। ऐसे में अवैध कारोबार का धंधा फल-फूल रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट

