नवादा : नगर के होटल महामाया में अभिकर्त्ता संघ, नवादा के तत्वावधान में भव्य एवं अत्यंत सफल एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्री आर. एन. मिश्रा (संबलपुर) एवं ECZ पटना के जोनल प्रेसिडेंट श्री राकेश नंदकुलियार जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने ओजस्वी वचनों से सभी अभिकर्त्ता बंधुओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं ने बीमा व्यवसाय की बारीकियों, नई रणनीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित सभी अभिकर्त्ता बंधुओं ने पूरी तन्मयता, अनुशासन और उत्साह के साथ उनके विचारों को सुना और अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया। माना जाता है कि सेमिनार सभी अभिकर्ताओं के लिए व्यावसायिक कौशल को निखारने और संघ की एकता को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट