नवादा : जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में हनुमान जयंती समारोह की विधिवत शुरुआत गुरुवार को हुई। कृष्ण पक्ष चतुर्थी से कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। महंत नकुल दास उदासीन जी के नेतृत्व में रामायण पाठ किया जा रहा है। वहीं, शाम छह बजे से रात नौ बजे तक आरती और भजन का आयोजन हो रहा है।

मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। इसमें मुख्य पुजारी के साथ ग्रामीण महिलाएं भी भाग ले रही हैं। शाम के समय आरती और भजन के दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहता है। महंत नकुल दास उदासीन जी ने बताया कि 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक संकट मोचन मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। हनुमान जयंती समारोह का विधिवत समापन शनिवार, 7 नवंबर को किया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष परिक्रमा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मंदिर में प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने में हनुमान जयंती के अवसर पर 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाता है। इस दौरान रामायण पाठ, आरती और भजन के माध्यम से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष भी समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी हो रही है।
भईया जी की रिपोर्ट

