By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दारोगा मेन्स परीक्षा रद्द होने पर पटना में बवाल, भड़के छात्रों की पुलिस से झड़प

Amit Dubey
Last updated: October 29, 2026 4:59 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
दारोगा, भर्ती, मेन्स, परीक्षा, रद्द, पटना, छात्र, बवाल, पुलिस, झड़प
SHARE

1799 पदों वाली बिहार दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ पीटी के सफल अभ्यर्थियों ने आज गुरूवार को राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र आज सुबह गांधी मैदान गेट नंबर-10 से शुरू होकर जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। इस दौरान जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को अभ्यर्थियों ने तोड़ दिया। इसके बाद वहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस क्रम में मची भगदड़ से कुछ छात्रों के जख्मी होने की सूचना है। BPSSC ने 23 सिंतबर 2026 को 1799 पदों पर नियुक्ति के लिए हुई मुख्य लिखित परीक्षा को अचानक रद्द करने का ऐलान किया था। आयोग ने कहा कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है।

- Advertisement -

क्या है दारोगा अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें

दरोगा भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आयोग से मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले को तुरंत वापस लेने, जल्द से जल्द शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अचानक परीक्षा रद्द करने से उनकी महीनों की मेहनत और भविष्य पर संकट आ गया है। बताया जाता है कि आज सुबह अभ्यर्थी गांधी मैदान से निकलकर जेपी गोलंबर पहुंचे तो प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। अभ्यर्थियों ने भारी पुलिस जाब्ता तैनात होने के बावजूद बैरिकेडिंग तोड़ दी और जेपी गोलंबर से डाकबंगला की ओर बढ़ गए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने इन्हें फिर रोकने की कोशिश की। कुछ अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए, जिन्हें पुलिस ने घसीटकर उठाया और डिटेन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वाटर कैनन से पानी की बौछारें कर रोकने का प्रयास किया।

प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से हुई, जहां दरोगा के सफल अभ्यर्थी लोक सेवक आवास घेरने निकले थे। हालांकि प्रशासन ने इन्हें डाकबंगला पर रोका, वहां से 5 अभ्यर्थियों का एक प्रति​निधिमंडल आयोग से बात करने गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 1 महीने से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है।

TAGGED: छात्र, झड़प, दारोगा, पटना, परीक्षा, पुलिस, बवाल, भर्ती, मेन्स, रद्द
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

33 साल बाद गुलजार होगी वारिसलीगंज चीनी मिल, 500 करोड़ की मिली मंजूरी, नवादा समेत 4 जिलों को फायदा
बिहारी समाज
ससुराल, युवक, मौत, पत्नी, फरार, जीजा, अवैध संबंध, पति, हत्या
ससुराल में युवक की मौत के बाद पत्नी समेत सब फरार, जीजा से अवैध संबंध में पति की हत्या
अपराध बिहारी समाज
इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर 3 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बिहारी समाज
हंसुआ विधायक ने भू-राजस्व मंत्री से अंचल अधिकारियों की मनमानी का खोला कच्चा चिट्ठा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

33 साल बाद गुलजार होगी वारिसलीगंज चीनी मिल, 500 करोड़ की मिली मंजूरी, नवादा समेत 4 जिलों को फायदा
बिहारी समाज
ससुराल, युवक, मौत, पत्नी, फरार, जीजा, अवैध संबंध, पति, हत्या
ससुराल में युवक की मौत के बाद पत्नी समेत सब फरार, जीजा से अवैध संबंध में पति की हत्या
अपराध बिहारी समाज
इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर 3 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बिहारी समाज
हंसुआ विधायक ने भू-राजस्व मंत्री से अंचल अधिकारियों की मनमानी का खोला कच्चा चिट्ठा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

33 साल बाद गुलजार होगी वारिसलीगंज चीनी मिल, 500 करोड़ की मिली मंजूरी, नवादा समेत 4 जिलों को फायदा

नवादा : वारिसलीगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू करने…

By Swatva
ससुराल, युवक, मौत, पत्नी, फरार, जीजा, अवैध संबंध, पति, हत्या
अपराध

ससुराल में युवक की मौत के बाद पत्नी समेत सब फरार, जीजा से अवैध संबंध में पति की हत्या

पूर्णिया के रूपौली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पत्नी…

By Amit Dubey

इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर 3 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

नवादा : जिले की सिरदला थाना क्षेत्र के परतापुर बाजार में चोरों…

By Swatva
बिहारी समाज

हंसुआ विधायक ने भू-राजस्व मंत्री से अंचल अधिकारियों की मनमानी का खोला कच्चा चिट्ठा

नवादा : जिले के हसुआ विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास एवं…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?