By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सदर अस्पताल अरवल में संस्थागत प्रसव एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ा लोगों का विश्वास

Swatva
Last updated: October 29, 2026 2:00 pm
By Swatva 1 View
Share
6 Min Read
SHARE

अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत अनुश्रवण में सदर अस्पताल, अरवल में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में संस्थागत प्रसव, सिजेरियन प्रसव, मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा अन्य शल्य चिकित्सा सेवाओं के संचालन से आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है।

Contents
संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वासनेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धिसामान्य शल्य चिकित्सा सेवाओं का भी मिल रहा लाभअस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को राहतनिजी स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता एवं अनावश्यक खर्च कम करने का प्रयासजिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर अनुश्रवण
- Advertisement -

संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास

सदर अस्पताल, अरवल में उपलब्ध संस्थागत प्रसव के आँकड़े अस्पताल के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाते हैं। वर्ष 2025 में जनवरी से अक्टूबर की संबंधित तिथि तक सदर अस्पताल, अरवल में कुल 2,149 प्रसव हुए, जिनमें 81 सिजेरियन प्रसव शामिल थे। वहीं, वर्ष 2026 में जनवरी से अक्टूबर की संबंधित तिथि तक कुल 2,397 प्रसव हुए, जिनमें 103 सिजेरियन प्रसव कराए गए।

इस प्रकार, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वर्ष 2026 में कुल प्रसव की संख्या में 248 की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, सिजेरियन प्रसव की संख्या में भी वृद्धि हुई है। ये आँकड़े सदर अस्पताल, अरवल में संस्थागत प्रसव सेवाओं के उपयोग में वृद्धि को दर्शाते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि अधिकाधिक गर्भवती महिलाएँ प्रसव के लिए अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा रही हैं। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि

सदर अस्पताल, अरवल में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा अक्टूबर 26 में कुल 31 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए हैं। यह उपलब्धि जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मोतियाबिंद के मरीजों को अपने जिले में ही ऑपरेशन की सुविधा मिलने से अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होती है तथा समय एवं आर्थिक संसाधनों की बचत होती है।

- Advertisement -

सामान्य शल्य चिकित्सा सेवाओं का भी मिल रहा लाभ

सदर अस्पताल, अरवल में सामान्य शल्य चिकित्सक द्वारा हाइड्रोसील, अपेंडिक्स सहित अन्य आवश्यक शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएँ भी की जा रही हैं। इससे विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में ही उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इन सेवाओं का उद्देश्य मरीजों को यथासंभव स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों या निजी स्वास्थ्य संस्थानों में जाने की आवश्यकता को कम करना है।

अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को राहत

सदर अस्पताल, अरवल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के पदस्थापन से हड्डी एवं जोड़ से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों को भी चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा मिल रही है।अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को अपने जिले में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। इससे उन्हें छोटी-बड़ी अस्थि संबंधी समस्याओं के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

- Advertisement -

निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता एवं अनावश्यक खर्च कम करने का प्रयास

सदर अस्पताल, अरवल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा प्रसव, नेत्र चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा जैसी सेवाओं के संचालन से आम नागरिकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार प्राप्त करने का बेहतर विकल्प मिल रहा है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों, ताकि उन्हें उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर अनावश्यक रूप से निर्भर न रहना पड़े और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कम करना पड़े।

इसके साथ ही, जहाँ चिकित्सकीय रूप से आवश्यक हो, वहाँ मरीजों को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करना सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, अनावश्यक रेफरल पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए मरीजों को सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर अनुश्रवण

जिला प्रशासन, अरवल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, नेत्र रोगियों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी संचालन तथा मरीजों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सदर अस्पताल, अरवल का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों तथा मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अरवल, अरवल खबर, अरवल न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ललन, नीरज, अनंत, राजनीति कर्ज, सूद, लैटायेंगे, जदयू
जीत के बाद नीरज ने दिखाए तेवर, ललन को सूद समेत लौटायेंगे राजनीति कर्ज
देश-विदेश राजनीति राजपाट
JDU, संजय झा, अनुशासन, अराजकता, अनंत सिंह
पार्टी में अनुशासन जरूरी…वरना स्थिति अराजक, अनंत सिंह को संजय झा की नसीहत
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के सभी प्रखंडों में युवकों की भर्ती के लिए की गई तिथि निर्धारित
बिहारी समाज
खरीफ मौसम को लेकर एकदिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक आवृत्ति चर्या-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ललन, नीरज, अनंत, राजनीति कर्ज, सूद, लैटायेंगे, जदयू
जीत के बाद नीरज ने दिखाए तेवर, ललन को सूद समेत लौटायेंगे राजनीति कर्ज
देश-विदेश राजनीति राजपाट
JDU, संजय झा, अनुशासन, अराजकता, अनंत सिंह
पार्टी में अनुशासन जरूरी…वरना स्थिति अराजक, अनंत सिंह को संजय झा की नसीहत
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के सभी प्रखंडों में युवकों की भर्ती के लिए की गई तिथि निर्धारित
बिहारी समाज
खरीफ मौसम को लेकर एकदिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक आवृत्ति चर्या-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
JDU, संजय झा, अनुशासन, अराजकता, अनंत सिंह
देश-विदेश

पार्टी में अनुशासन जरूरी…वरना स्थिति अराजक, अनंत सिंह को संजय झा की नसीहत

कोई भी पार्टी अनुशासन से चलती है। अगर किसी पार्टी में कोई…

By Amit Dubey

जिले के सभी प्रखंडों में युवकों की भर्ती के लिए की गई तिथि निर्धारित

अरवल - जिले के सभी प्रखंड परिसरों में होगी युवकों की भर्ती…

By Swatva
बिहारी समाज

खरीफ मौसम को लेकर एकदिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक आवृत्ति चर्या-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा…

By Swatva
MLC, चुनाव, रिजल्ट, बीजेपी, कोसी, दरभंगा, जनसुराज
चुनाव

कोसी सीट पर भाजपा की जीत तो दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज ने MLC में खोला खाता

MLC चुनाव में नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। चुनाव…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?