By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर टोल प्लाजा निर्माण का विरोध, रैयती जमीन पर मिट्टी भराई रोकने की मांग

Swatva
Last updated: October 28, 2026 12:06 pm
By Swatva 1 View
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर टोल प्लाजा निर्माण के लिए बिना सूचना दिए रैयती जमीन पर मिट्टी भराई शुरू करने का किसानों ने जोरदार विरोध किया है। सौर-चंडीपुर गांव के किसानों ने सड़क किनारे चार घंटे तक धरना देकर अपना आक्रोश जताया। धरने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने फिलहाल मिट्टी भराई का काम रुकवा दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि जमीन की विधिवत मापी कराने के बाद ही आगे का काम किया जाएगा।

- Advertisement -

वहीँ, चंडीपुर-सौर गांव के किसान अरविंद सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिनों से खरांठ पथ पर चंडीपुर गांव के सामने हिम्स अस्पताल से पूरब सड़क किनारे किसानों के खेतों में बिना किसी सूचना के मिट्टी भराई की जा रही थी। इससे नाराज किसानों ने जिलाधिकारी नवादा, पथ निर्माण विभाग, भू-अर्जन विभाग और वारिसलीगंज अंचल कार्यालय को लिखित सूचना दी। इसके बाद किसानों ने धरना शुरू कर दिया।

धरने की सूचना मिलने पर पथ निर्माण विभाग के दो कनीय अभियंता और वारिसलीगंज अंचल के अमीन मौके पर पहुंचे। और उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जमीन की विधिवत मापी कराने के बाद ही टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। यदि मापी में किसी किसान की रैयती जमीन निर्माण की जद में आती है, तो सरकारी दर पर उचित मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल मिट्टी भराई के काम पर रोक लगा दी गई है।

पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंताओं ने कहा कि बिना मापी के कोई निर्माण नहीं होगा और किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाएगी। धरने में किसान अरविंद सिंह, अनिल सिंह, छोटू महतो, राजो राउत, महेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन अधिग्रहित करने का प्रयास किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, टोल प्लाजा निर्माण, वारिसलीगंज-खरांठ पथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार, चक्रवात, अर्नब, अलर्ट, बारिश, तूफान, ठनका
चक्रवात अर्नब की ‘जकड़’ में बिहार, अगले 3 दिन भारी बारिश…तूफान और ठनका का अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज
इनर व्हील क्लब ने निकाली पिंक रैली, महिलाओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक
बिहारी समाज
घूस, 30 हजार, DSP, विजिलेंस, गिरफ्तार, चक्कर, मधुबनी
30 हजार घूस लेते पकड़े गए DSP, विजिलेंस को देखते ही आया चक्कर…धड़ाम से गिरे
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग में दीपु कुमार ने जीते दो रजत पदक, कॉलेज में सम्मान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार, चक्रवात, अर्नब, अलर्ट, बारिश, तूफान, ठनका
चक्रवात अर्नब की ‘जकड़’ में बिहार, अगले 3 दिन भारी बारिश…तूफान और ठनका का अलर्ट
देश-विदेश बिहारी समाज
इनर व्हील क्लब ने निकाली पिंक रैली, महिलाओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक
बिहारी समाज
घूस, 30 हजार, DSP, विजिलेंस, गिरफ्तार, चक्कर, मधुबनी
30 हजार घूस लेते पकड़े गए DSP, विजिलेंस को देखते ही आया चक्कर…धड़ाम से गिरे
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग में दीपु कुमार ने जीते दो रजत पदक, कॉलेज में सम्मान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहार, चक्रवात, अर्नब, अलर्ट, बारिश, तूफान, ठनका
देश-विदेश

चक्रवात अर्नब की ‘जकड़’ में बिहार, अगले 3 दिन भारी बारिश…तूफान और ठनका का अलर्ट

चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश से टकराने के बाद अब उड़ीसा, झारखंड, मध्य…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

इनर व्हील क्लब ने निकाली पिंक रैली, महिलाओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक

नवादा : जिले की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के…

By Swatva
घूस, 30 हजार, DSP, विजिलेंस, गिरफ्तार, चक्कर, मधुबनी
अपराध

30 हजार घूस लेते पकड़े गए DSP, विजिलेंस को देखते ही आया चक्कर…धड़ाम से गिरे

मधुबनी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ट्रैफिक DSP सुजीत कुमार…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग में दीपु कुमार ने जीते दो रजत पदक, कॉलेज में सम्मान

नवादा : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?