नवादा : नगर के अंबेडकर पार्क में चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। इसमें चौकीदारों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एवजी आश्रित चौकीदारों की बहाली, एसीपी (ACP) का लाभ देने तथा प्रोन्नति का लाभ सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा चौकीदारों से नियमों के विरुद्ध कार्य लिए जाने और उनके शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई।
बैठक में उपस्थित चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की नीतियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि चौकीदारों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए और उन्हें नियमानुसार सुविधाएं एवं लाभ दिए जाने चाहिए। बैठक में जिला सचिव बिनोद कुमार, जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद खान, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, चौकीदार किशुन पासवान, शिवपूजन कुमार सहित करीब 100 चौकीदार उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट