नवादा : अकबरपुर थाना में बिना किसी सूचना, बिना किसी वजह से बक्सर के राजद सांसद को घंटों बैठाया गया। जब उन्होंने पूछा कि यहां बैठाने का कारण क्या है, लिखित दिया जाए तो थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ऊपर से आदेश आया है और हम उसका पालन कर रहे हैं। किसी सांसद को बिना कारण थाना में बैठाना गैरकानूनी है। सर्वोच्च न्यायालय को का आदेश है कि बगैर लिखित दिये या कारण बताये किसी की गिरफ्तारी या हिरासत में नहीं लिया जा सकता। इसके साथ ही गिरफ्तारी या हिरासत में लिये जाने की सूचना परिजनों को दिया जाना अनिवार्य है।
बता दें सांसद को नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के मोतनाजे गांव में गंगा जल उद्व्ह योजना के तहत किसानों का भूमि अधिग्रहण का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में इनके नेतृत्व में समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। प्रशासन ने नगर के गोनावां के पास सांसद,पूर्व विधायक समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।
भईया जी की रिपोर्ट