– सीसीटीवी में बदमाश की काली करतूतें कैद
नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के गुलनी बाजार में बदमाशों ने मनिहारी की बंद गुमटी में आग लगा दी। अग्निकांड की घटना जिसमें बदमाश को आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अग्निकांड में करीब पचास हजार रुपए मूल्य की संपत्ति की नुकसान का अनुमान है।

सूचना के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान में पुलिस ने अपना अनुसंधान तेज कर दिया है। बता दें इसके पूर्व पकरीबरावां बाजार में मुखिया प्रतिनिधि की माल में हुई अग्निकांड की घटना में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की संपत्ति का नुक़सान हो चुका है। इस प्रकार एक ही दो स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटना से लोग हतप्रभ हैं।
भईया जी की रिपोर्ट
