By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सिवान पटाखा ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 7 हुई, SHO और चौकीदार निलंबित

Amit Dubey
Last updated: October 24, 2026 11:49 am
By Amit Dubey 2 Views
Share
3 Min Read
सिवान, पटाखा, ब्लास्ट, 7 मरे, SHO, चौकीदार, निलंबित
SHARE

सिवान में बीती शाम जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव स्थित एक घर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में अब मृतकों की संख्या 7 हो गई है। ब्लास्ट में पांच लोगों की तत्काल मौत हो गई, जबकि घायलों में शामिल 2 और लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया। धमाका इतना जोरदार था कि इमारत टूटकर गिर गई और मलबे में लाशें दब गईं। धमाके के बाद करीब 4 घंटे तक वहां रुक—रुक कर विस्फोट होते रहे जिससे रेस्क्यू कार्य में रुकावट आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि मृतकों की लाशें क्षत-विक्षत हो गईं और उनके अंग दूर-दूर जा गिरे। मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे में बदल गया।

- Advertisement -

विस्फोट के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य चलाया। बताया गया कि अलमापुर गांव में अमीरुद्दीन के मकान में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और मकान क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और वहां का मंजर देख सहम गए। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके के बाद घटनास्थल पर बेहद भयावह दिखा जिसमें मलबे में शव और उनके अंग बिखरे पड़े थे। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इमारत बुरी तरह टूट गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है।

प्रशासन की ओर से 5 लोगों की मौत की शुरुआती पुष्टि की गई थी। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। घटना के समय मकान में कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग घायल हुए, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को इलाज मुहैया कराने और घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य पूरा करने की है। डीएम ने बताया कि मकान में पटाखा बनाने की सूचना मिल रही थी और इसी मकान में विस्फोट हुआ है। वहीं, एसपी भारत सोनी के मुताबिक, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विस्फोट के समय मकान में सात लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई थी। मामले में पटाखा निर्माण के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार और चौकीदार चंद्रिका माझी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए महाराजगंज एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मकान में पटाखा बनाने का काम किस तरह किया जा रहा था और इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल की टीम पता लगा रही है कि धमाका किन परिस्थितियों में हुआ।

TAGGED: 7 मरे, SHO, चौकीदार, निलंबित, पटाखा, ब्लास्ट, सिवान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मधुवन-मोतनाजे में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का आंदोलन तेज, 26 अक्टूबर को डीएम से मांगेंगे जवाब
बिहारी समाज
स्नातक चुनाव के फर्जी मतदाता हो जांय सावधान!
बिहारी समाज
कुटरी में अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल, हरियाणा की पिंकी समेत चार पहलवान बने विजेता
बिहारी समाज
जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोले- हमारी जीत 100% पक्की
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मधुवन-मोतनाजे में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का आंदोलन तेज, 26 अक्टूबर को डीएम से मांगेंगे जवाब
बिहारी समाज
स्नातक चुनाव के फर्जी मतदाता हो जांय सावधान!
बिहारी समाज
कुटरी में अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल, हरियाणा की पिंकी समेत चार पहलवान बने विजेता
बिहारी समाज
जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोले- हमारी जीत 100% पक्की
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मधुवन-मोतनाजे में जमीन अधिग्रहण पर किसानों का आंदोलन तेज, 26 अक्टूबर को डीएम से मांगेंगे जवाब

नवादा : जिले के मोतनाजे-मधुबन में जमीन अधिग्रहण और किसानों की फसल…

By Swatva

स्नातक चुनाव के फर्जी मतदाता हो जांय सावधान!

नवादा : स्नातक चुनाव में फर्जी मतदाता हो जाएं सावधान! पटना आयुक्त…

By Swatva
बिहारी समाज

कुटरी में अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल, हरियाणा की पिंकी समेत चार पहलवान बने विजेता

नवादा : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के कुटरी गांव में नाट्य कला…

By Swatva
बिहारी समाज

जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह ने प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोले- हमारी जीत 100% पक्की

नवादा : बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?