नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर स्थित राजप्रिया कॉम्प्लेक्स (मैरेज हॉल) का उद्घाटन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कॉम्प्लेक्स के प्रोपराइटर राजेश कुमार के सुपुत्र के जन्मदिन के अवसर पर भोजपुरी गायिका देवी के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायिका देवी के गीतों पर उपस्थित अतिथि और ग्रामीण जमकर झूमे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
फीता काटकर किया गया विधिवत शुभारंभ
समारोह का उद्घाटन रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, अतिथि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
भोजपुरी गायिका देवी के गीतों ने बांधा समां
उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मशहूर भोजपुरी गायिका देवी ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके लोकप्रिय भोजपुरी गीतों पर पंडाल में मौजूद लोग झूम उठे। आमंत्रित अतिथियों के साथ ग्रामीण भी संगीत की धुन पर थिरकते नजर आये। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत और उत्सव का माहौल बना रहा। गायिका देवी की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
क्षेत्र के लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
आयोजकों के अनुसार, राजप्रिया कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से फतेहपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक स्थान उपलब्ध होगा। कॉम्प्लेक्स में मैरेज हॉल के साथ अन्य व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
भईया जी की रिपोर्ट