-विद्यार्थी और शिक्षक परेशान, जर्जर रास्ते से आवागमन करना बनी मजबूरी
नवादा : जिले के रजौली पुलिस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तक पहुंचने के लिए आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। संस्थान के उद्घाटन के करीब चार साल बीत जाने के बाद भी आईटीआई को अपनी सड़क नसीब नहीं हुई है।जर्जर रास्ते के कारण संस्थान आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है।स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों के बीच आईटीआई तक पहुंचने वाला रास्ता व्यवस्था की अनदेखी को उजागर कर रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि मौसम बदलते ही आवागमन की परेशानी और बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहनों से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
वहीं गर्मी के मौसम में इसी रास्ते पर उड़ने वाली धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। आईटीआई जैसे तकनीकी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं लेकिन संस्थान तक पहुंचने के लिए उन्हें कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति का असर विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और संस्थान से जुड़े अन्य लोगों पर भी पड़ता है।
भईया जी की रिपोर्ट