नवादा : जिला एनडीए परिवार की आवश्यक एवं संगठनात्मक बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के पदाधिकारी, नेता और सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 13 अक्टूबर को नवादा की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने वाले एनडीए के वृहद कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जदयू के सर्वमान्य युवा नेता बड़े भाई निशांत कुमार जी, बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी जी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी, लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती जी, हम (HAM) पार्टी के माननीय मंत्री संतोष कुमार सुमन जी, रालोमो के माननीय मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा जी सहित एनडीए के कई शीर्ष नेतृत्व का भव्य आगमन होने जा रहा है। नवादा की जनता इस दिन जनसैलाब और ऐतिहासिक महाजुटान के रूप में एनडीए के प्रति अपना विश्वास प्रदर्शित करेगी।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जिले से लेकर प्रखंड, पंचायत और प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) तक पहुंचकर एनडीए सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। बिहार के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना, स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर की सुलभ शिक्षा और आधारभूत संरचनाओं का विस्तार एनडीए सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
इसके साथ ही पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार जी तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. नवल किशोर यादव जी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया। बैठक में रजौली विधायक विमल राजवंशी , जदयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी , लोजपा (R) जिलाध्यक्ष मनोज सिंह जी, रालोमो से विनय कुशवाहा जी, ‘हम’ पार्टी से अशोक मांझी जी सहित एनडीए गठबंधन के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भईया जी की रिपोर्ट
