नवादा : जिले की थाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में माधोपुर गांव के पास बगैर वैध कागजात कोयला लदे ट्रक को जप्त किया है। इस क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। बताया जाता है कि झारखंड राज्य से बगैर वैध कागजात कोयला लदा ट्रक बिहार-झारखंड सीमा पार कर गोविंदपुर के रास्ते नवादा की ओर आ रहा था। शाम होने के इंतजार में माधोपुर गांव के पास खड़ा था। इस बीच किसी ने थाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कोयला लदे ट्रक समेत चालक, उपचालक व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। बता दें झारखंड राज्य से रजौली समेकित जांच केंद्र की जांच से बचने के लिए इंट्री माफिया नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव- दुधैली गांव के शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न थानाध्यक्षों की मिलीभगत से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कोयला व लोहा लदे ट्रकों का आना हो है। जि ट्रक वाले का इंट्री माफिया शंकर द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया जाता उसे पकड़ा जाना लगभग तय है। ऐसे में पुलिस अपनी वाहवाही लूट रही है।
भईया जी की रिपोर्ट
