भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी ही पार्टी BJP के लौरिया सीट से विधायक विनय बिहारी को अपने कार्यालय में बुलाकर जमकड़ हड़काया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक विनय बिहारी पर अपनी ही सरकार पर बयानबाजी को पार्टी ने सख्त रूप में लिया है। बताया जाता है कि बिहार की सम्राट चौधरी सरकार की कार्यशैली पर विनय बिहारी अक्सर सवाल उठाते रहे हैं। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चंपारण की लौरिया सीट से पार्टी विधायक विनय बिहारी को कड़ी फटकार लगाई है और उन्हें आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि अगर आगे ऐसा कोई भी बयान या कदम उठाया गया तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार हाल ही में लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी अपनी ही सरकार के विरोध में धरने पर बैठ गए थे। उस दौरान उन्होंने सरकारी खजाने पर भी विवादित बयान दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें तलब कर सख्त चेतावनी दी और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दे दिया। पता चला है कि इधर कुछ माह से विधायक विनय बिहारी लगातार बिहार सरकार के प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने न केवल विरोध जताते हुए धरना दिया, बल्कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सरकार के खजाने पर भी विवादित टिप्पणी की थी।
पार्टी की ओर से विधायक विनय बिहारी को सख्त लहजे में मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर जाकर अपनी ही सरकार और संगठन को असहज करने वाले बयानों से परहेज करने को कहा गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मजबूरी में पार्टी उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है। विनय बिहारी पश्चिम चंपारण की लौरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। राजनीति में आने से पहले और वर्तमान में भी वे एक चर्चित भोजपुरी गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में जाने जाते हैं। पिछले दिनों लौरिया के लोकल प्रशासन की उदासीनता और विकास कार्यों में देरी से नाराज होकर वे अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उनके द्वारा सरकारी नीतियों की आलोचना के साथ ही सरकारी खजाने पर भी बयानबाजी की गई थी। लेकिन उनके इस कदम से विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया था।