नवादा : जिले की शिक्षा विभाग डीपीओ वर्षा रानी के हिटलरशाही फरमान से शिक्षक परेशान हैं। और तो और अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालय के शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर दिये जाने से शिक्षकों की परेशानी और बढ़ गयी है। बताया जाता है कि जिले के सभी विद्यालयों में पौधारोपण करने का आदेश डीपीओ वर्षा रानी ने जारी किया था। आदेश के आलोक में वैसे विद्यालयों के शिक्षकों ने पौधारोपण कर आदेश का पालन तो किया लेकिन जिस विद्यालय के आसपास तक भूमि उपलब्ध ही नहीं है वहां पौधारोपण किया जाना संभव नहीं था सो पौधारोपण नहीं किया जा सका। अब ऐसे विद्यालय के शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
शिक्षकों का कहना है कि जब विद्यालय के पास या आसपास भूमि उपलब्ध ही नहीं हो तो पौधारोपण करना संभव है क्या? शिक्षकों का मानना है कि आदेश निर्गत करने के पूर्व विद्यालयों का निरीक्षण अधिकारियों को करना चाहिए था। ऐसा न कर कार्यालय में बैठक आदेश आदेश निर्गत करने का अर्थ ही क्या है? जब विद्यालय या उसके आसपास भूमि ही उपलब्ध नहीं है तो पौधारोपण किया कहां जायेगा? शिक्षकों ने वैसे विद्यालयों से जहां भूमि उपलब्ध ही नहीं है जांचोपरांत स्पष्टीकरण से मुक्त करने का अनुरोध किया जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया है।
भईया जी की रिपोर्ट