नवादा : जिले की गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता का लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। लखनऊ के महानगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा प्रभारी सिद्धार्थ मौर्य एवं ईमाम गजाली द्वारा गोविंदपुर की लोजपा (आर) की विधायिका श्रीमती विनीता मेहता जी का लखनऊ की धरती पर भव्य स्वागत किया गया।

लोजपा नेताओं ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। लोजपा रामविलास के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 6 वीं पुण्यतिथि पर पहली बार लखनऊ शहर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने जमुई के सांसद अरुण भारती को बिहार,उत्तर प्रदेश और झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट
