-मगध विश्वविद्यालय बोधगया के प्रांगण में हुआ भव्य आयोजन
नवादा : मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया के गणित विभाग स्थित सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रधान शिक्षक जतिन कुमार को द बिहार टीचर्स- हिस्ट्री मेकर्स के मगध प्रमंडल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम में नवादा कमालपुर के नवसृजित उर्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक जतिन कुमार को आरडीडीई संजय कुमार चौधरी, मगध प्रमंडल के पांचों जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और मगध यूनिवर्सिटी के कुलसचिव द्वारा प्रति-हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र, मोमेंटो और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के क्रम में टीबीटी की प्रमंडल अध्यक्ष फरजाना दानिश तथा जहानाबाद की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आभा रानी के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। द बिहार टीचर्स-हिस्ट्री मेकर्स द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में जतिन कुमार को मिले इस सम्मान पर टीबीटी के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव और प्रमंडल मीडिया प्रभारी संजीव सिन्हा समेत प्रधान शिक्षक चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार एवं शिक्षक सचिन कुमार, काजल कुमारी, रंजीत कुमार, शबा आजमी, पूजा कुमारी, वीणा कुमारी आदि शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट