नवादा : जिला जदयू कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रस्तावित नवादा आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम आगामी 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने की, जबकि मंच संचालन वरीय उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी किशोरी सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार सर्वमान्य नेता हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने स्तर पर बैठक करेंगे। इन बैठकों में सभी संबंधित प्रभारी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अफरोजा खातून, हरि कृपाल, शोभा देवी, दीपक कुमार मुन्ना, राजीव रंजन, जीवनलाल चंद्रवंशी, ललन कुशवाहा, मोहन सिंह, मीडिया प्रभारी तन्ने पठान, राजेंद्र प्रसाद ज्योति, अनुरुद्ध प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद सिंह, रामाश्रय प्रसाद, अनवर भट्ट, निजाम खान कल्लू, फखरुद्दीन अली चामू, फैज आफरी, दिनेश यादव, वरुण कुमार वर्मा, मनोज कुमार सुबोध, यादव लड्डू, अर्जुन चंद देशप्रेमी, धर्मेंद्र कुमार, गया प्रसाद, संजय चौधरी एवं अनिल साव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट
