By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

साइबर अपराध की कमाई कुछ दिनों की, अंत में सलाखों के पीछे जाना तय

Swatva
Last updated: October 2, 2026 1:59 pm
By Swatva 4 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। वारिसलीगंज पुलिस के नेतृत्व में गांव की गलियों, मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर माइकिंग कर ग्रामीणों को साइबर अपराध से दूर रहने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -

अभियान के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध किसी भी परिस्थिति में स्थायी कमाई का रास्ता नहीं है। इसमें शामिल लोगों को कुछ दिनों तक भले ही पैसा और चमक-दमक दिखाई दे, लेकिन अंततः कानून के शिकंजे में आकर सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से साइबर अपराध से पूरी तरह दूर रहने की अपील की।

अभियान की खास बात यह रही कि वारिसलीगंज पुलिस के साथ स्कूली बच्चे और बच्चियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने गांव में घूमकर लोगों को साइबर अपराध के प्रति सचेत किया और समाज को साइबर अपराध से मुक्त बनाने का संदेश दिया। जागरूकता अभियान के दौरान बच्चियों ने नारा बुलंद किया, “जन-जन को जगाना है, साइबर मुक्त समाज बनाना है.” बच्चों के इस संदेश ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक होने का संदेश दिया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने ग्रामीणों से कहा कि चकवाय गांव को साइबर अपराध से मुक्त बनाने में समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति साइबर अपराध जैसी गतिविधियों में शामिल है तो उसे समझाने और ऐसे अपराध से दूर रहने की सलाह दें। इसके बावजूद यदि वह नहीं माने तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध को बढ़ावा देने के बजाय समय रहते लोगों को सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

वारिसलीगंज क्षेत्र में साइबर अपराध को लेकर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता और कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में साइबर अपराध की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से पुलिस गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को इसके कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दे रही है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से होने वाली कमाई भले ही कुछ समय के लिए आकर्षक लगे, लेकिन इसका परिणाम अपराधी और उसके परिवार दोनों के लिए गंभीर हो सकता है। इसलिए युवाओं को ऐसे किसी भी लालच से बचना चाहिए और अपने भविष्य को अपराध की राह पर जाने से रोकना चाहिए। चकवाय गांव में आयोजित जागरूकता अभियान के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। पुलिस और आम लोगों की सहभागिता से ही साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, Nawada news, nawada updates, नवादा, साइबर अपराध
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा पीएनजी सिटी गैस वितरण परियोजना…

By Swatva

टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र में टोटो और ट्रैक्टर से बैटरी…

By Swatva
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
देश-विदेश

नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी ही पार्टी BJP के…

By Amit Dubey
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
देश-विदेश

72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम

BPSC की एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर आज बुधवार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?