By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

म्यूटेशन विवाद पर राजस्व कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Swatva
Last updated: October 2, 2026 1:54 pm
By Swatva 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के म्यूटेशन से जुड़े विवाद के चलते राजस्व कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। सिरदला रोड स्थित बाईपास से करीब 200 मीटर दूर घसियाडीह गांव के पास पांच लोगों ने राजस्व कर्मचारी अमित कुमार को घेरकर धारदार हथियार और ईंटों से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उनके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मचारी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

- Advertisement -

घायल अमित कुमार रजौली अंचल कार्यालय में पदस्थापित हैं और टकुआटांड़ तथा सवैयाटांड़ पंचायत में कार्यरत हैं। अंचल कार्यालय में रिपोर्ट जमा करने के बाद वे घसियाडीह में भूमि जांच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर निवासी संजय यादव के पुत्र प्रिंस कुमार ने उनसे म्यूटेशन को लेकर बातचीत की। कर्मचारी का आरोप है कि जमीन के दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण उन्होंने म्यूटेशन करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ा।

आरोप है कि म्यूटेशन से इनकार करने से नाराज प्रिंस कुमार ने चार अन्य लोगों के साथ तीन बाइकों पर सवार होकर उनका पीछा किया। घसियाडीह के एक सुनसान इलाके में रास्ता रोककर पांचों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार व ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी मो. गुफराम मजहरी अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ तुरंत रजौली थाना पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष सह रणजीत कुमार ने बताया कि घायल कर्मचारी के आवेदन के आधार पर मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में फिलहाल प्रिंस कुमार या उनके पक्ष की ओर से कोई आवेदन या बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे म्यूटेशन विवाद के अलावा कोई अन्य रंजिश या कारण था या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल द्वारा मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, जानलेवा हमला, नवादा, म्यूटेशन विवाद, राजस्व कर्मचारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा पीएनजी सिटी गैस वितरण परियोजना…

By Swatva

टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र में टोटो और ट्रैक्टर से बैटरी…

By Swatva
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
देश-विदेश

नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी ही पार्टी BJP के…

By Amit Dubey
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
देश-विदेश

72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम

BPSC की एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर आज बुधवार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?